फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी: बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से अब रविवार को बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, नई एसओपी जारी

Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

  • जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने शनिवार को बैठक में लिया निर्णय
  • विश्वभर से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन को आते हैं
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


एसजेटीए ने शनिवार को मंदिर संचालन की नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। एसओपी के अनुसार 12वीं शताब्दी का यह मंदिर आम लोगों के लिए रविवार को बंद रहेगा।

सोमवार से शनिवार तक खुला रहेगा
अधिकारियों ने बताया कि एसओपी के अनुसार श्रद्धालु सोमवार से शनिवार तक मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। हर रविवार को मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी। एसजेटीए प्रमुख कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सभी पक्षों के साथ एक बैठक हुई, इसमें एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


छतीसा निजोग में हुआ विचार
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एसओपी में बदलाव के लिए कई सुझाव मिले थे। 23 मार्च को पुजारियों के प्रमुख निकाय छतीसा निजोग मे भी इस विषय पर चर्चा की गई थी।

ओडिशा सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन होगा
नई एसओपी के अनुसार, रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिन मंदिर खुले रहेंगे। इसमें कोविड संबंधी उचित व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर रोक के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें