फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: पंजाब बना 'नई दिल्ली', आप ने किया स्वागत, कहा- विकास की राजनीति की होगी शुरुआत

सार

मंजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने विकास की राजनीति को परंपरागत राजनीति की जगह प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं की विश्वसनीयता इससे प्रमाणित हुई है और आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर एक और राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलता दिख रहा है...
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न चैनलों के सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने की संभावना जताई गई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के नेता मनजीत सिंह सिद्धू ने अमर उजाला से कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस-अकाली दल के भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना चाहते थे, और इसी का परिणाम है कि उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब में दिल्ली की तरह की विकास की एक नई राजनीति की शुरुआत देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मंजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने विकास की राजनीति को परंपरागत राजनीति की जगह प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं की विश्वसनीयता इससे प्रमाणित हुई है और आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर एक और राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलता दिख रहा है। इससे आने वाले दिनों में पूरे देश में विकास की राजनीति को स्थापित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें