फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट ने आम आदमी पार्टी को बताया झूठा, कहा- पंजाब के लिए सबसे उपयुक्त कांग्रेस

Fri, 18 Feb 2022 09:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने पंजाब में अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष बिखरा हुआ है। ऐसे में लोग अपना वोट खराब नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को झूठा करार दिया।
 
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को पंजाब में अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्ष बिखरा हुआ है। ऐसे में लोग अपना वोट खराब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बहुकोणीय मुकाबले में पंजाब पर शासन करने के लिए सबसे उपयुक्त कांग्रेस पार्टी ही है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को झूठा करार दिया।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने इस सप्ताह पंजाब के कई निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार किया है। इस दौरान पायलट ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया था क्योंकि उन्होंने विधायकों का विश्वास खो दिया था। उनकी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और उसकी सहयोगी  भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सहयोगी दलों का 10 मार्च के नतीजों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वीनी कुमार के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की किस्मत पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वीनी कुमार ने बीच चुनाव प्रचार में पार्टी छोड़ दी थी।

सचिन पायलट ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के रूप में पिछले तीन-चार महीनों में बिजली-पानी जैसे जरूरी मुद्दों पर अच्छे कदम उठाए हैं। इसके अलावा मध्यम वर्ग और किसानों के लिए आवास आदि कई अन्य योजनाों को भी लोगों ने पसंद किया है. सचिन पायलट ने कहा कि चन्नी ने अपने कामों से पिछले कुछ महीनों में ही कांग्रेस सरकार को लोगों की पसंदीदा सरकार बना दिया है।
विज्ञापन


पंजाब में विपक्ष की भूमिका को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि यहां विपक्ष बिखरा हुआ है। कई दशकों में यह पहली बार है जब पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला है। इस बार अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक दल ने भाजपा के साथ गठजोड़ किया है वहीं बसपा इस बार अकाली दल के साथ है। वहीं आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इनमें से कोई भी पार्टी या गठबंधन बहुमत हासिल करने या सरकार बनाने की स्थिति में है। पायलट ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सहज में ही बहुमत मिलने का दावा किया।

सचिन पायलट ने कहा कि चूंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है ऐसे में जो पार्टियां और नेतत्व एक सीमावर्ती राज्य पर शासन करने की बारीकियों को समझते हैं, जनता भी उन्ही पर भरोसा करेगी।
 आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए हैं उन्हें अब तक पूरा नहीं कर पाई है। आम आदमी पार्टी का नेतृत्व रियायतों के बारे में झूठा प्रचार करता है। सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास सीमावर्ती राज्य में शासन चला पाने की क्षमता नहीं है।

कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के पहले अंतिम चरण में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर प्रचार करने वाले वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अभियान की शुरुआत की है।अमरिंदर सिंह की बर्खास्तगी को लेकर पायलट ने कहा कि एक मुख्यमंत्री विधायक दल का नेता होता है और अगर विधायक दल के अधिकांश विधायक बदलाव चाहते हैं तो नेतृत्व को यही करना होगा। सचिन पायलट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अमरिंदर सिंह की पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि महज दो महीने पहले बनाई गई इस पार्टी का कोई भी असर 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर किसी तरह का असर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोग उस पार्टी को वोट देना चाहेंगे जो सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

सचिन पायलट ने कहा कि मैं चार चुनावी राज्यों में गया हूं और हम गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में सरकार बनाने जा रहे हैं। और अगर यूपी में बीजेपी सत्ता से बाहर जाती है तो इसके पीछे कांग्रेस और प्रियंका गांधी का नेतृत्व ही है, जिसने योगी आदित्यनाथ सरकार की नींव हिला दी थी। 

पायलट ने कहा चाहे वह हाथरस, उन्नाव या लखीमपुर खीरी कांड हो, इन सारे मामलों में प्रियंका गांधी ने ही मोर्चा संभाला बसपा और सपा तो कहीं नजर ही नहीं आई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें