एक तरफ पंजाब में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है, भयंकर गर्मी के बीच लोगों को बड़ी बिजली कटौती में गुजारा करना पड़ रहा है, वहीं इसके कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के लोगों को हो रही परेशानी के लिए उनकी पार्टी के ही नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें घेरा है।

विज्ञापन
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि इस संकट के लिए केवल कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं। बिजली मंत्री होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के कारण देश का उद्योग क्षेत्र पहले से ही गंभीर संकट झेल रहा है। अगर इस दौर में उनकी बिजली रोकी जाएगी तो उन पर दोहरी मार पड़ेगी और उनका नुकसान उठाना किसी के वश में नहीं रह जाएगा। पंजाब सरकार ने बिजली संकट को देखते हुए उद्योगों को सीमित बिजली सप्लाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आप नेता ने कहा कि यह संकट कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैदा किया हुआ है। उन्होंने बिजली कंपनियों को उनके हक में समझौता कर उन्हें खुली छूट दी, वहीं आम आदमी की जिंदगी के हिस्से की बिजली काट दी गई। उन्होंने कहा कि यह बुवाई का भी सीजन चल रहा है और किसान अपने खेतों में धान की फसल लगा रहे हैं।
अगर इस दौरान उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं दी गई तो उन पर डीजल खरीद की मजबूरी बढ़ेगी जिससे उनकी बुवाई की लागत भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संकट का हल तुरंत निकालना चाहिए।