फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की मायलैब ने कोविड-19 जांच किट की उत्पादन क्षमता दो लाख इकाई प्रतिदिन तक बढ़ाई

Thu, 07 May 2020 08:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने अपनी कोविड-19 जांच किट की उत्पादन क्षमता को दो लाख इकाई प्रतिदिन तक बढ़ा लिया है। कंपनी ने अपनी ‘कोविड-19 आरटी-पीसीआर’ जांच किट की देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह विस्तार किया है।

विज्ञापन


मायलैब ने एक बयान में कहा कि देश के 20 से अधिक राज्यों में उसकी इस जांच किट से 6.5 लाख कोरोना वायरस परीक्षण किए जा चुके हैं। कंपनी ने देश की कुल 140 प्रयोगशालाओं और अस्पतालों को इस जांच किट की आपूर्ति की है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अडार पूनावाला ने कहा कि मायलैब के साथ कोविड-19 जांच किट उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए उनके प्रयासों का परिणाम इस तरह सामने आने से वह खुश हैं। मायलैब ने अपनी जांच किट उत्पादन क्षमता को 20,000 से बढ़ाकर दो लाख इकाई प्रतिदिन कर दिया है। इससे देश में तेजी से लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें