फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक कर रहा पुणे का ये सफाई कर्मचारी

Mon, 18 Nov 2019 05:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
महादेव जाधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुणे नगर निगम के एक कर्मचारी ने स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले महादेव जाधव गानों का सहारा लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन




उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाधव ने स्वच्छता पर कई गाने कंपोज किए हैं, जो बॉलीवुड की धुनों पर आधारित हैं। रोज सुबह जब वो गीला और सूखा कचरा अलग करते हैं तब लोगों के बीच इन गानों को सुनाते हैं।
 




महादेव जाधव ने कहा कि किसी ने मुझे गाने के लिए नहीं कहा, मैं गाता हूं ताकि मैं लोगों तक पहुंच सकूं, सूखे और गीले कचरे के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा कर सकूं। इस तरह निगम और लोग मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें