फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: पुणे से फिर आया पोर्श कांड जैसा मामला, NCP विधायक के भतीजे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे जिले के मंचर में कलांब गांव के पास पुणे नासिक हाईवे पर ये घटना हुई। ओवरटेक करने के चक्कर में मोहिते की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रईसजादे अंधाधुंध कार चलाते हैं और आम नागरिक को अपनी जान देकर इसका भुगतान करना पड़ता है। ऐसे ही एक शहजादे ने ओवरटेक करने के चलते शनिवार देर रात एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 19 साल के एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मयूर साहेबराव अजित पवार वाली एनसीपी के विधायक दिलीप मोहिते पाटिल का भतीजा है।  

पुणे नासिक हाईवे की घटना
जानकारी के अनुसार देर रात पुणे जिले के मंचर में कलांब गांव के पास पुणे नासिक हाईवे पर ये घटना हुई। ओवरटेक करने के चक्कर में मोहिते की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक व्यक्ति की पहचान कलंब गांव के रहने वाले ओम भालेराव के रूप में हुई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूर मोहिते अपनी फॉर्च्यूनर एसयूवी गलत साइड पर चला रहा था। इसी वजह से बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सड़के हादसे की खबरें सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि उनका भतीजा मौके से भागा नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि वह नशे में नहीं था।

पुणे पोर्श कांड ने पकड़ा था तूल
वहीं, इससे पहले बीते महीने पुणे पोर्श कांड सामने आया था। 19 मई को शराब के नशे में एक नाबालिग ने दो इंजीनियरों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी रही थीं। कोर्ट से नाबालिग आरोपी को निबंध लिखने पर जमानत मिल गई थीं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें