फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: ट्रेन के आगे कूद ब्रिगेडियर ने की आत्महत्या, 4 सैन्य अधिकारियों पर उकसाने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 24 Apr 2021 11:45 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

ब्रिगेडियर ने कथित तौर पर 18 अप्रैल को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वे पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। आरोपियों में ब्रिगेडियर रैंक का एक अधिकारी, एक लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पुलिस ने 57 वर्षीय ब्रिगेडियर की आत्महत्या के मामले में चार वरिष्ठ सेना अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि ब्रिगेडियर के बेटे ने शिकायत दी है कि सेना के चार अधिकारियों ने उसके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया था। बता दें, मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक नोट भी लगा है, जिसे कार्रवाई के दौरान ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन


ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
बता दें, ब्रिगेडियर ने कथित तौर पर 18 अप्रैल को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वे पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में तैनात थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में ब्रिगेडियर रैंक का एक अधिकारी, एक लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारी शामिल हैं।

अपनी स्टाफ कार में पुणे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे ब्रिगेडियर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रिगेडियर 18 अप्रैल को अपनी स्टाफ कार में पुणे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथ आए ड्राइवर से कहा था कि वह कुछ काम के लिए मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस में जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर  को बाहर छोड़ा और दोपहर करीब सवा 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) सदानंद वायसे पाटिल ने घटना के बाद अपने बयान में कहा था, ‘सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सेना के अधिकारी को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर उद्यान एक्सप्रेस के सामने कूदने की कोशिश करते हुए देखा भी गया।' इधर, सेना की दक्षिणी कमान के एक प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा गया था कि रेलवे पुलिस ने रक्षा अधिकारियों को पुणे रेलवे स्टेशन पर सेना के एक व्यक्ति की मौत के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें