फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई; पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने का मामला

Tue, 09 May 2023 08:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाटसऐप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में था। उन्होंने इसे हनीट्रैप का मामला बताया था।
विज्ञापन
Court Room - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने बढ़ा दी। कोर्ट ने मंगलवार को उसकी हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ा दी। पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक वैज्ञानिक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में था।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर उसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) के समक्ष पेश किया गया। आरोपी की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि वैज्ञानिक से जब्त किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। मामले की आगे की जांच के लिए उससे पूछताछ की जरूरत है।

बचाव पक्ष के वकील ऋषिकेश गानू ने हिरासत बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सभी आवश्यक उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और उनका मुवक्किल अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। जिरह के बाद कोर्ट ने कुरुलकर की पुलिस हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी।
विज्ञापन


आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाटसऐप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में था। उन्होंने इसे हनीट्रैप का मामला बताया था। गिरफ्तारी के बाद कुरुलकर के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें