फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार के घर मिली थी लटकती बकरी?: रोहित ने विमान हादसे को तांत्रिक साजिश से जोड़ा, अशोक खरात पर भी कई आरोप

Tue, 28 Apr 2026 03:16 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पुणे

सार

रोहित पवार ने अजित पवार विमान हादसे को तांत्रिक साजिश से जोड़कर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर स्वयंभू बाबा अशोक खरात और बारामती के एक नेता के बीच संदिग्ध रिश्तों की जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन
अजीत पवार का जाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी शरद पवार के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को एक सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने अजित पवार की मौत से जुड़े विमान हादसे में नासिक के तांत्रिक अशोक खरात की भूमिका होने का आरोप लगाया है। रोहित पवार ने सीआईडी से मांग की है कि इस मामले में खरात से गहन पूछताछ की जाए।
विज्ञापन


पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय का दौरा करने के बाद रोहित पवार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उनके चाचा और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर के बाहर कुछ अघोरी अनुष्ठान किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि बारामती के एक छोटे राजनीतिक नेता के माध्यम से ये तांत्रिक क्रियाएं करवाई गई थीं।

अजित पवार के घर में बकरी लटकी मिली- रोहित पवार
रोहित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, 'अजित दादा के घर के पास एक बकरी लटकी हुई पाई गई थी। खरात ने एक किसान से कहा था कि निकट भविष्य में पवार परिवार पर हमला हो सकता है। बारामती का एक छोटा नेता इन अनुष्ठानों के लिए खरात के पास जाता था। वह नेता अजित दादा के करीबी लोगों के संपर्क में भी था।'
विज्ञापन


विधायक ने वित्तीय लेनदेन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 27 और 28 जनवरी को खरात के बैंक खाते में अचानक भारी लेनदेन क्यों बढ़ गया? गौरतलब है कि अशोक खरात को मार्च में महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: पेंटागन का बड़ा कबूलनामा: चीन-रूस की मिसाइलों के सामने अमेरिकी रक्षा सिस्टम बेदम, गोल्डन डोम बनेगा गेम चेंजर!

'खरात ने ब्लैकमेल करने के लिए कुछ वीडियो सुरक्षित रखे'
रोहित पवार ने आगे कहा, 'अशोक खरात की संलिप्तता अजित पवार के हादसे से जुड़ी हुई प्रतीत होती है। सीआईडी को उसकी जांच करनी चाहिए। खरात ने ब्लैकमेल करने के लिए कुछ वीडियो सुरक्षित रखे थे। साथ ही कुछ आम महिलाओं के वीडियो क्लिप भी सामने आए हैं।'

रोहित पवार ने बताया कि वे विमान हादसे से जुड़े कुछ सबूत सौंपने सीआईडी दफ्तर गए थे। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हादसे को तीन महीने बीत चुके हैं। पिछली बार एडीजी सुनील रामानंद मौजूद थे। आज कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला। बताया गया कि वे क्रिकेट मैच के लिए मुंबई गए हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि 28 जनवरी की सुबह वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का 'लियरजेट 45' विमान मुंबई से बारामती जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। रोहित पवार ने पिछले महीने बेंगलुरु में इस मामले में 'जीरो' एफआईआर भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें