फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल: वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग से बाधित हुआ था रनवे; कई उड़ानें हुई थी रद्द

Sat, 18 Apr 2026 08:55 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे हवाई अड्डा पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान में तकनीकी खराबी के कारण रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं और कई एयरलाइनों की दर्जनों फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। मरम्मत के बाद शनिवार सुबह से संचालन फिर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
पुणे एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे हवाई अड्डा पर विमान सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। भारतीय वायु सेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था।

विज्ञापन



 

क्या हुआ था?

आईएएफ के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 22:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई, जिससे वह रनवे पर ही फंस गया। इस वजह से रनवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और एहतियातन सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

कई उड़ाने हुई थी रद्द?

हालांकि इस घटना के चलते विभिन्न एयरलाइनों की कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो की 31 आगमन और 34 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुईं। वहीं एअर इंडिया की तीन आगमन और तीन प्रस्थान, स्पाइसजेट की दो आगमन और तीन प्रस्थान, अकासा एयर की दो आगमन और तीन प्रस्थान व एअर इंडिया एक्सप्रेस की पांच आगमन और पांच प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं।

एटीसी ने क्या बताया?

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्रारंभिक अनुमान में बताया था कि रनवे को खाली कराने और परिचालन बहाल करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है। प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और हटाने का काम किया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह 07:30 बजे से उड़ानों की रवानगी शुरू हुई, जबकि आगमन 08:00 बजे से बहाल कर दिया गया।

गौरतलब है कि पुणे एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार की उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में रनवे बंद होने से खासकर पीक आवर्स में उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमान टकराने की घटना

इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डा पर गुरुवार को एक अलग घटना सामने आई। स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी यात्री या क्रू के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:15 बजे लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित पार्किंग बे की ओर बढ़ रहा था, तभी वह अकासा एयर के विमान से टकरा गया, जो उस समय हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था।

प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया कि स्पाइसजेट विमान का दाहिना विंगलेट क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा। अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी फ्लाइट (QP 1406) को घटना के बाद वापस बे पर ले जाया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें