फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के लिए महंगी नहीं हैं दालें

Sun, 24 Jul 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
विज्ञापन
बुलियन फेडरेशन ग्लोबल कन्वेंशन में आए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) राज्यसभा में इसी सत्र में पास हो जाएगा। देश भर के कारोबार को इससे फायदा होगा। वित्त राज्य मंत्री को महंगाई काबू में नजर आई, जबकि दालें 200 रुपये प्रति किग्रा. तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि संसद सत्र में महंगाई पर चर्चा की जाएगी। फूड आइटम में कुछ महंगाई है।
विज्ञापन


तस्करी का सोना आतंकवाद में प्रयोग होने के सवाल पर राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा कि बुलियन तस्करी हो रही है, इसका आंकड़ा कैसे मिल रहा है। कारोबारियों को उनकी पहचान करनी होगी। वैसे भी 1952 से ही अफीम, सोने की तस्करी हो रही है। सरकार इसे सख्ती से रोकेगी।

बुलियन कारोबारियों का कैशलेस करने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने का सुझाव अच्छा है। आयात निर्यात का बैलेंस सरकार को ठीक करना है। सोने का आयात कम होने से करेंट एकाउंट डेफिसिट में कमी आ रही है। कस्टम ड्यूटी पर सरकार मिडटर्म समीक्षा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप तीन आयातकों में दो आगरा के

देशभर में चांदी की सबसे ज्यादा मांग आगरा में है। आगरा चांदी की बड़ी मंडी भी है। फेडरेशन की एवार्ड नाइट में देश के टॉप तीन आयातकों में दो आगरा के रहे। देश भर में दूसरे नंबर पर आगरा के राजेश सिंघल एसबी आर्नामेंट और तीसरे स्थान पर आगरा के ही सुशील चौहान की फर्म शिवम ट्रेडर्स रही। चांदी की दोनों ही कंपनियां विदेश में भी अपने उत्पाद निर्यात कर रही है।

एवार्ड नाइट में इन्हें मिले पुरस्कार
बेस्ट गोल्ड इंपोर्टर    आरएसबीएल
बेस्ट सिल्वर इंपोर्टर    आम्रपाली अहमदाबाद
बेस्ट बुलियन बैंक    एक्सिस बैंक
बेस्ट गोल्ड लोन बैंक    स्कोटिया बैंक
बेस्ट नामिनेटेड एजेंसी    एमएमटीसी पीएएमपी
बेस्ट रिफाइनरी    एमएमटीसी पीएएमपी
बेस्ट बुलियन सप्लायर    जेपी मोर्गन
बेस्ट एक्सपोर्टर सपोर्ट    एमएमटीसी पीएएमपी
बेस्ट लॉजिस्टिक्स    ब्रिंक्स आर्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें