फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry Election 2021 Date: पुडुचेरी में छह अप्रैल को होगा मतदान, जानिए क्या है वर्तमान दलीय स्थिति

Fri, 26 Feb 2021 04:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

  • पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा
  • राज्य में हाल ही में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार का पतन हुआ
  • राज्य में भाजपा, कांग्रेस व द्रमुक के बीच कड़ा मुकाबला होगा
विज्ञापन
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। अन्य चारों राज्यों के साथ यहां के भी नतीजे 2 मई को आएंगे। पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। राज्य में हाल में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।  पांचों राज्यों की मतगणना एक ही दिन की जाएगी। इस साल चार मई से बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं, इसलिए एक मई से पहले ही चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुडुचेरी में हैं विधानसभा की 33 सीटें
पुडुचेरी में पिछले हफ्ते कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इससे पहले यहां वी नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन की सरकार थी। इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में 30 सदस्य निर्वाचित होते हैं जबकि तीन नामित किए जाते हैं।
विधानसभा भंग होने से पहले यहां कांग्रेस के 15 विधायक थे। वहीं आल इंडिया एनआर कांग्रेस के पास आठ, एआईएडीएमके के पास चार और अन्नाद्रमुक के पास चार सीटें थी। यहां बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें