फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश्चियन मिशेल के खुलासे पर बोले सिब्बल, 'अब हमें किसी भी एजेंसी पर विश्वास नहीं रहा'

Sun, 30 Dec 2018 01:03 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kapil sibal - फोटो : ANI
विज्ञापन
वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले में जांच एजेंसियां घोटाले के बिचौलिए मिशेल क्रिश्चियन से लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में हर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। शनिवार को अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में 'मिसेज गांधी' और इटली की महिला के बेटे का नाम जुड़ने के बाद से सियासी गलियारों में भूचाल आया हुआ है। इस खुलासे के बाद से उठा बयानों का बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


अब इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल सामने आए हैं। 

कपिल सिब्बल में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इटली की महिला के बेटे वाली बात पर कहा कि यह चौंकाने वाला है। सरकारी वकील जो कोर्ट में ईडी और सीबीआई दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, वह कोर्ट में राजनीति कर सकता है। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ से ऐसा निर्देश मिला है। अब हमें किसी भी जांच एजेंसी पर विश्वास नहीं रहा है।
 

बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि अगस्ता वेस्टलैंड को भेजे पत्र में मिशेल ने कहा था कि इटली की महिला का बेटा एक बड़ा आदमी 'आर' अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है। हालांकि ईडी यह नहीं बता पाई है कि मिशेल ने इन लोगों के नाम किस सिलसिले में लिए और यह दोनों कौन हैं। इन संक्षिप्त नामों को सोनिया और राहुल गांधी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


अदालत ने मिशेल की पुलिस रिमांड को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वकील से मिलने के समय का दुरुपयोग होने की बात पता चलने पर उस समय को आधा कर दिया गया है।  3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए मिशेल क्रिश्चियन से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें