फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी ने बांधे मंत्रीजी के जूतों के फीते

Tue, 16 Aug 2016 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जोगेन्द्र बेहेरा
विज्ञापन
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जोगेन्द्र बेहेरा आलोचना के घेरे में हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को उनके जूतों के फीते बांधते देखा गया। मंत्री जोगेंद्र बेहेरा राज्य के क्योंझर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वहां राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगा फहराए जाने के बाद उनका पीएसओ उनके जूतों के फीते बांधते देखा गया।
विज्ञापन


 मीडिया में यह वीडियो दिखाए जाने के बाद उनका यह अंदाज आलोचनाओं के घेरे में हैं। बेहेरा राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक वीआईपी हूं। मैंने झंडा फहराया, उसने (पीएसओ ने) ऐसा नहीं किया।'

अधिवक्ता प्रह्लाद सिंह ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, 'मंत्री के जूते का फीता कोई सरकारी कर्मचारी बांध रहा है, यह ओडिशा में ब्रिटिश हुक्मरानों की मानसिकता होना दर्शाता है। इस घटना पर सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें