उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतदान से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर का राग फिर छेड़ दिया है। मतदान की तारीखों के नजदीक आते-आते लोगों की भावनाओं से खेलने का दौर शुरू हो चुका है।
भारतीय जनता पार्टी रह-रहकर राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिशों में लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने राम मंदिर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। कटियार बोले कि "जैसे मस्जिद गिराई गई थी वैसे ही मंदिर बनाया जाएगा"। कटियार ने कहा कि जो लोग राम मंदिर नहीं चाहते वो देश को बर्बाद करने वाले और अराजक हैं।
कटियार ने आगे कहा कि राम मंदिर तीन तरीके से बन सकता है कि पहला अदालत, दूसरा बातचीत और तीसरा संसद। कटियार ने ये भी कहा कि "राम मंदिर का मामला जोर- शोर से उठेगा, इसका समाधान करेंगे, कानून की दृष्टि से। जरूरत पड़ी तो आगे भी कदम उठाएंगे"।