फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत आरक्षण देंगे: रघुवर दास 

Mon, 06 Feb 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रघुवर दास, झारखंड, सीएम - फोटो : getty images
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार की भी व्यवस्था की जाएगी। सीएम दास रविवार को ओरमांझी में ओरमांझी हाइस्कूल स्टेडियम का शिलान्यास करने व शेख भिखारी फुटबॉल कप के फाइनल मैच के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए कमल क्लब का गठन किया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महिला फुटबॉल टीम का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सरकार द्वारा किट भी मुहैया करवाई जाएगी। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी कोच को भारत लाया जाएगा

सरकार ने कहा है कि झारखंड में हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए विदेशी कोच को भारत लाया जाएगा जिससे राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे की उन्हें रोजगार मिलने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दास ने कहा है कि सरकार गरीबी को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें