फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का उल्लंघन: आशीष शेलार पर मुंबई की मेयर का हमला, पार्टी में शामिल होने का आरोप साबित करें भाजपा नेता

Mon, 20 Dec 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोरोना काल में फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। भाजपा ने इसके लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। भाजपा विधायक के आरोप पर मुंबई की मेयर ने निशाना साधा। 
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने सोमवार को भाजपा विधायक आशीष शेलार पर जोरदार हमला बोला। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि शेलार साबित करे कि फिल्म निर्माता करण जौहर की पार्टी में महा विकास अघाड़ी के मंत्री और नेता मौजूद थे। अगर वह साबित नहीं कर सकते तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 

विज्ञापन


भायखला में अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए किशोरी पेडनेकर ने शेलार से सबूत दिखाने की मांग की और बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने का आग्रह किया। बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने पार्टी दी थी। इसपर भाजपा विधायक आशीष शेलार ने निशाना साधते हुए कहा था कि कोरोना नियमों की अनदेखी कर पार्टी मनाई जा रही है और सरकार के मंत्री भी इसमें शामिल हो रहे हैं। इसी पर मुंबई की मेयर ने आशीष शेलार पर तीखा हमला बोला। इससे पहले, बीएमसी ने कहा था कि उसने उन लोगों की एक सूची तैयार की है जो पार्टी में शामिल हुए थे उन सभी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। 

आशीष शेलार के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, इसी महीने 10 दिसंबर को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भाजपा विधायक आशीष शेलार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आशीष शेलार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि वर्ली स्थित घर पर उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें