फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासन के विरोध में छात्रों ने निकाला संकल्प मार्च

Mon, 07 Mar 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन की ओर से छात्रों को निलंबित और निष्कासित किए जाने के विरोध में रविवार को छात्र युवा संघर्ष मोर्चा-काशी के तहत विद्यार्थी सड़क पर थे। विरोध में छात्रों ने बीएचयू के मुख्य द्वार से रविदास गेट तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएचयू परिसर स्थित सीटी स्कैन सेंटर पर धरना देने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को छह छात्रों को निष्कासित और एक को निलंबित कर दिया था।

दोपहर बाद बीएचयू के मुख्य द्वार पर काफी संख्या में छात्र जुटे। छात्र बीएचयू प्रशासन और कुलपति के विरोध में नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि सेंटर का घोटाला खुलना चाहिए। परिसर के भ्रष्टाचार मुक्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप 40 करोड़ का हुआ है घोटाला

BHU
छात्रों ने आरोप लगाया कि सीटी स्कैन सेंटर में करीब 40 करोड़ का घोटाला हुआ है। छात्र इसी का विरोध कर रहे थे। तभी उन्हें पुलिस प्रशासन लगाकर गिरफ्तार करा दिया गया और बाद में निष्कासित कर दिया गया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के दबाव में झुकेंगे नहीं। बीएचयू गेट पर सभा को छात्र नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद जुलूस समाप्त हुआ।

अध्यक्षता विनय शंकर राय मुन्ना ने की। संचालन सछास के प्रदेश सचिव विकास यादव ने किया

 इससे पहले सुरक्षा की दृष्टि से चार थानों की फोर्स, सीओ और एक ट्रक पीएसी मुख्य द्वार पर तैनात कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें