हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने भारत माता का अपमान करने वालों के कत्लेआम करने की धमकी दी है। उन्होंने कहाकि देश को नुकसान पहुंचाने वालों को मारने के लिए हिंदू महासभा चंदा जुटाएगी। पटेल ने कुलदीप वार्ष्णेय के कन्हैया के जीभ काटने वाले दो दिन पुराने बयान का भी समर्थन किया।
भाजयुमो नेता कुलदीप के निष्कासन से खिन्न अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा में कुछ लोग कांग्रेसी मानसिकता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कुलदीप के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को तो मार देना चाहिए।
देश हित की बात जाति और धर्म से उठकर होनी चाहिए। हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने यह भी एलान किया है कि अभियान चलाकर युवाओं को संकल्प दिलाया जाएगा कि अब कोई भी भारतीय भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।