फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet remarks Row: बंगाल विधानसभा में नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, अग्निपथ को लेकर ममता का बड़ा आरोप

Mon, 20 Jun 2022 07:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

नुपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। उसे कोलकाता पुलिस के समक्ष आज पेश होना था। लेकिन उसने चार सप्ताह का समय मांगा है। भिवंडी पुलिस से भी नुपुर ने ऐसी ही मोहलत मांगी थी। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी और नुपुर शर्मा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नुपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा था।

विज्ञापन


पैगंबर के अपमान को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र व बंगाल समेत कुछ राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। इस पर पेश होने के लिए पूर्व भाजपा नेत्री ने चार सप्ताह का समय मांगा है। उसे कोलकाता पुलिस के समक्ष आज पेश होना था। लेकिन उसने चार सप्ताह का समय मांगा है। 

अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं: बनर्जी
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इस मामले में जब राज्य में हिंसा हुई तो हमने कार्रवाई की, लेकिन यह महिला (नुपुर शर्मा) अभी तक गिरफ्तार कैसे नहीं हुई? मुझे पता है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने नुपुर की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाली करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल हिंसा होती है बल्कि सामाजिक विभाजन भी होता है। ममता ने भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। उधर, नुपुर ने कोलकाता पुलिस से आज चार सप्ताह का समय मांगा है। उसे आज पुलिस के सामने पेश होना था। 
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट
बंगाल विधानसभा ने जब प्रस्ताव पारित किया तब भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। यह निंदा प्रस्ताव विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा सहित भाजपा के सात विधायकों का निलंबन खत्म किए जाने के चार दिन आया है। 

ममता का आरोप, अग्निपथ के जरिए अपनी सेना बनाना चाहती है भाजपा 
सीएम बनर्जी ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नई रक्षा भर्ती योजना के माध्यम से अपना सशस्त्र कैडर बनाने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने इस योजना को सशस्त्र बलों का अपमान बताया। उन्होंने हैरानी जताते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा अपने दफ्तरों के लिए अग्निवीर सैनिकों की तैनाती करना चाहती है। 

पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं नुपुर शर्मा
भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा यहां सोमवार को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं। पैगंबर मोहम्मद पर शर्मा द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर एक स्थानीय व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस थाने ने उन्हें पेश होने के लिए नोटिस भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें