फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet Remarks Row: विहिप व बजरंग दल को कर्नाटक में रैली की इजाजत नहीं, पैगंबर मामले हिंसा के खिलाफ करना चाहते थे प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मेंगलुरु

सार

रैली मेंगलुरु के पीवीएस सर्कल के पास होने वाली थी। विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मेंगलुरु में विहिप और बजरंग दल को रैली निकालने की इजाजत देने से पुलिस ने इनकार कर दिया। ये दक्षिणपंथी संगठन पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा का विरोध करना चाहते थे। 

विज्ञापन

ये दोनों संगठन गुरुवार को मेंगलुरु में रैली निकालना चाहते थे। ये उन लोगों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे, जो पैगंबर के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के विरोध में हिंसा में शामिल थे। रैली मेंगलुरु के पीवीएस सर्कल के पास होने वाली थी। विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की घोषणा की थी।
मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि शहर में इस तरह की रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने वाला कोई पत्र नहीं मिला था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन

विहिप नेता शरण पंपवेल ने कहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी चूंकि पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है, संगठन अब जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को देशव्यापी हिंसा की निंदा करने के लिए ज्ञापन भेजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें