रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच की यात्रा सात घंटे में पूरी करेगी। इस दौरान यह 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ेगी। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भाजपा सरकार के केरल को राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देने के एलान की सराहना की है। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाने के एलान को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि विकास राजनीति से इतर होना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की जाएगी। उनकी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने ट्वीट कर सराहना की। उन्होंने लिखा, 'केरल के लिए वंदे भारत ट्रेनों का सुझाव देने वाले मेरे चौदह महीने पहले के मेरे ट्वीट को याद करते हुए खुशी है कि अश्विनी वैष्णव ने ठीक वैसा ही किया है। 25 तारीख को तिरुवनंतपुरम से नरेंद्र मोदी को पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। विकास राजनीति से परे होना चाहिए।'
गौरतलब है कि केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को तिरुवनंतपुरम से हरी झंडी दिखाई जाएगी। ये तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच चलेगी। यह ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, थ्रिसुर, तिरूर, कोझिकोड स्टेशन से होकर जाएगी।रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच की 510 किमी की यात्रा सात घंटे में पूरी करेगी। इस दौरान यह 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ेगी। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।