फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कछुए को काटकर बेचना चाहता था शख्स, महिला प्रोफेसर की सूझबूझ से बची जान

Mon, 30 Nov 2020 05:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
कछुआ - फोटो : Social media
विज्ञापन

असम में एक विलुप्त प्राय दुर्लभ प्रजाति के मछुए को मछली बाजार में बेचने से बचाया गया है।असम में एक प्रोफेसर की बदौलत आईसीयूएन की लाल सूची में दर्ज निलस्सोनिया हुरुम प्रजाति के एक कछुए को मछली बाजार में बेचे जाने से सोमवार को बचा लिया गया।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि असम विश्वविद्यालय में ‘लाइफ साइंस एवं बायोइन्फॉर्मेटिक्स’ विभाग की प्रमुख सरबानी गिरि मछली बाजार गई थी और उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति ‘निलस्सोनिया हुरुम’ प्रजाति का जीवित कछुआ बेच रहा था।

चार हजार रुपये देकर बचाया कछुआ 
एक वन अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति कछुए को टुकड़ों में बांटकर बेचना चाहता था, लेकिन गिरि ने उसे ऐसा करने से तत्काल रोक दिया और उसे 4,000 रुपये में जिंदा खरीदने का प्रस्ताव रखा। व्यक्ति ने कछुआ गिरि को दे दिया। गिरि ने कछुए को घर लाने के बाद सिलचर में कछार वन प्रभाग को फोन किया ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में भेजा जा सके।
विज्ञापन


वनकर्मियों ने प्रोफेसर का जताया आभार 
वनकर्मियों ने प्रोफेसर से कछुआ लिया और उसकी जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद किया। वन विभाग के अधिकारी कछुए को अपने साथ प्राकृतिक आवास प्रदान करने के लिए ले गए।

दक्षिण एशिया में पाई जाती है यह प्रजाति 
कछुए की यह प्रजाति दक्षिण एशिया में पाई जाती है और आईयूसीएन (प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ) ने इस प्रजाति को खतरे के मद्देजनर लाल सूची में रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें