फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा विमान हादसा टला: मुंबई से टेक-ऑफ के बाद अलायंस एयर के इंजन का ऊपरी हिस्सा गिरा, भुज में इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 09 Feb 2022 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज

सार

Alliance Air Flight: अलायंस एयर का एक ATR एयरक्राफ्ट जब मुंबई से टेक-ऑफ किया इसके कुछ देर बाद इंजन के काउलिंग(ऊपरी भाग) का एक हिस्सा गिर गया था।
विज्ञापन
अलायंस एयर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक अलायंस एयर का एक ATR एयरक्राफ्ट जैसे ही मुंबई से टेक-ऑफ किया उसके तुरंत बाद इंजन का ऊपरी कवर रनवे पर गिर गया था लेकिन जब कुछ देर के सफर के बाद इसकी सूचना मिली तो आनन-फानन में गुजरात के भुज में सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। इंजन का ऊपरी कवर कैसे गिरा इसके लिए सिविल एविएशन मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इसकी सूचना दी
मुंबई एयरपोर्ट के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एलायंस एयर को मुंबई से भुज के लिए उड़ान भरनी थी, जबकि विमान का इंजन कवर रनवे पर गिर गया और बिना इंजन कवर के उड़ गया। इसके अलावा डीजीसीए के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट भुज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मुंबई से उड़ान भरने के तुरंत बाद, मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इस बात की सूचना दी।

विमानन विशेषज्ञ ने रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया
विमानन विशेषज्ञ कैप्टन अमित सिंह ने इस घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा यदि कुंडी सुरक्षित नहीं है तो काउल के अलग होने की घटनाएं आमतौर पर रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। चालक दल से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन काउल बैठा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें