प्रियंका गांधी ने मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ीं।
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने चाय की पत्तियां भी तोड़ीं। प्रियंका गांधी अपने सिर पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आईं। बता दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा काफी अहम है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।
बागान में प्रियंका गांधी ने महिला मजदूरों से बातचीत भी की।
- फोटो : PTI
मजदूरों के साथ मुलाकात के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।'
प्रियंका गांधी इन दिनों असम के दौरे पर हैं।
- फोटो : PTI
असम के तेजपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक स्थानीय चाय बागान के मजदूर के घर पर भोजन किया। इसके बाद वह महाभैरव मंदिर पहुंचीं और तेजपुर में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।
असम में तीन चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।
- फोटो : PTI
बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने अपने असम दौरे की शुरुआत कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राज्य में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आदिवासियों से बात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया।
दो मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च, दूसरे चरण का चुनाव एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बता दें कि इस वक्त असम में एनडीए के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस 26 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी।