फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना, कहा- जनता के सवालों से मुंह बिचका रही है सरकार

Mon, 01 Jul 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के समय पत्रकारों को कमरे में बंद करने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता के सवालों पर मुंह बिचका रही है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पत्रकार बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रचंड बहुमत पाने वाली उप्र भाजपा सरकार जनता के सवालों से ही मुंह बिचका रही है।'

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'नेताजी ये पब्लिक है ये सब जानती है। सवाल पूछेगी भी और जवाब लेगी भी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद के दौरे पर थे, जहां उन्होंने सरकारी अस्पतालों में लोगों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। परंतु मुरादाबाद के जिला अधिकारी ने कई पत्रकारों को एक कमरे में बंद करवा दिया ताकि सेवाओं में कमी और खामियों को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री से सवाल ना पूछ सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें