फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'पार्टी आलाकमान कहे तो मैं सीएम बनने को तैयार', खींचतान के बीच प्रियांक खरगे का बड़ा बयान

Fri, 03 Nov 2023 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

प्रियांक खरगे का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब मांड्या से कांग्रेस विधायक रविकुमार गानिगा ने आरोप लगाया है कि भाजपा की टीम ने कांग्रेस के चार विधायकों से संपर्क किया है और भाजपा में शामिल होने के बदले उन्हें प्रत्येक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की है।
विज्ञापन
प्रियांक खरगे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के आईटी मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा है कि अगर पार्टी आलाकमान कहेगा तो वह सीएम बनने के लिए तैयार हैं। दरअसल पत्रकारों ने प्रियांक खरगे से सवाल किया था कि क्या वह राज्य के सीएम बनेंगे? तो उन्होंने कहा कि 'पार्टी आलाकमान राजी होना चाहिए अगर वह मुझसे सीएम बनने  के लिए पूछेंगे तो मैं हां कर दूंगा।'
विज्ञापन


सीएम पद को लेकर जारी खींचतान
प्रियांक खरगे का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब मांड्या से कांग्रेस विधायक रविकुमार गानिगा ने आरोप लगाया है कि भाजपा की टीम ने कांग्रेस के चार विधायकों से संपर्क किया है और भाजपा में शामिल होने के बदले उन्हें प्रत्येक को 50 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की है। इससे पहले सोमवार को खरगे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश ईकाई को कांग्रेस सरकार गिराने के लिए हजार करोड़ रुपये मिले हैं। खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए। 
 
सिद्धारमैया बोले- पूरे पांच साल वही सीएम रहेंगे
कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर गौर करें तो उनसे पता चलता है कि कहीं ना कहीं पार्टी के भीतर सीएम पद को लेकर खींचतान चल रही है। यही वजह है कि सीएम पद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच सीएम सिद्धारमैया ने साफ किया कि वह पूरे पांच साल के लिए सीएम रहेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल पार्टी के भीतर ऐसी चर्चाएं हैं कि ढाई साल के बाद नेतृत्व में बदलाव हो सकता है। इससे पहले डिप्टी सीएम पद को लेकर भी बयानबाजी हो चुकी है और राज्य में दलित, अल्पसंख्यक, लिंगायत समुदाय से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनाने की मांग हो चुकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें