फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया दत्त नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी को पत्र भेजकर बताई वजह

Tue, 08 Jan 2019 12:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रिया दत्त
विज्ञापन

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोमवार को घोषणा की वह 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहेंगी। एआईसीसी सचिव के तौर पर ‘पदमुक्त’ किये जाने के कुछ महीने बाद प्रिया ने इस प्रकार अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों को विराम दिया।

विज्ञापन


एक बयान में पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने का निर्णय कुछ महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साझा किया है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि वह पार्टी तथा इसके उम्मीदवार के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं लेकिन ‘‘वह अपनी अंतर्रात्मा के खिलाफ किसी को समर्थन नहीं करेंगी।’’ वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में, प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से हराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें