झारखंड के रांची में डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। स्कूल की ही महिला कर्मी ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगया है। आरगोड़ा थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि प्रिंसिपल का उनके प्रति सही व्यवहार नहीं था। वह उस पर जबरदस्ती यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, उसके पास अश्लील वीडियो भेजता था। आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न से तंग आकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।