फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Mahakumbh : आज पावन संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेले की करेंगे यात्रा

Wed, 05 Feb 2025 03:54 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maha Kumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। 
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे। वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियां कर चुका है। 

विज्ञापन


अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है। पीएम मोदी 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज आए थे और उन्होंने 5500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीएम के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।

2019 कुम्भ में शामिल हुए थे पीएम मोदी
पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया है कि इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। इससे पहले 2019 कुम्भ में 24 फरवरी को उन्होंने गंगा स्नान कर सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे। 

विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें