फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 16-17 जून को सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के सीएम के साथ करेंगे चर्चा

Fri, 12 Jun 2020 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व प्रशासकों के साथ बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 16 जून को मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 से पैदा हुए हालात, अनलॉक1 के अगले चरणों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 

16 जून को प्रधानमंत्री मोदी 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों से बात करेंगे। इनमें पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़, पुडुचेरी, लद्दाख, दादर नगर हवेली, अंडमान निकोबर, दमन दीव और लक्षद्वीप शामिल हैं। 

जबकि 17 जून को पीएम मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर चुके हैं। 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में ‘जन से जग’ का नारा देते हुए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर जोर दिया था। उन्होंने राज्यों से संक्रमण गांवों तक न पहुंचने देने की रणनीति बनाने का आग्रह भी किया था।
विज्ञापन


पीएम मोदी 20 मार्च, 2020 से लेकर अब तक पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। 

 
  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें