फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस हुई और आधुनिक, अब इलेक्ट्रॉनिक सेगवे से करेगी पेट्रोलिंग

Fri, 12 Jun 2020 10:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सेगवे के साथ मुंबई पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मुंबई पुलिस की आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस को गश्ती के लिए 50 सेगवे आवंटित किए हैं। सेल्फ बैलेंस्ड वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल पुलिस द्वारा अलग-अलग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत और आसानी से पहुंचने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


गृह मंत्री के मुताबिक शुरुआत में 10 सेगवे वर्ली और पांच सेगवे नरीमन पॉइंट पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बांद्रा, जूहु और वर्सोवा में भी इनकी तैनाती पर विचार किया जा रहा है।



पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दो पहिए के ऑटोमैटिक स्कूटर की मदद से पुलिसकर्मी भीड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगे, उनके मास्क पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगा होगा जिसके जरिए वे पब्लिक से बात कर सकेंगे। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा, 'कोरोना महामारी के इस दौर में सुरक्षा के साथ-साथ वे सोशल डिस्टेंसिंग की भी निगरानी करेंगे और लोगों को इस मामले में जागरूक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें