फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: दक्षिण भारत के दौरे पर पीएम, कहा- देश तोड़ने का सपना देखने वालों को जम्मू-कश्मीर के लोगों ने नकारा

Fri, 15 Mar 2024 03:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi South Visit: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने कन्याकुमारी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस का विपक्षी गठबंधन कभी भी तमिलनाडु या देश को विकसित नहीं बना सकते। इन लोगों का इतिहास घोटालों का है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को नकार दिया है। अब तमिलनाडु के लोग भी ऐसा करने जा रहे हैं। मैं तमिलनाडु की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं। राज्य में भाजपा का प्रदर्शन इस बार इंडिया गठबंधन के घटक डीएमके और कांग्रेस का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने कन्याकुमारी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस का विपक्षी गठबंधन कभी भी तमिलनाडु या देश को विकसित नहीं बना सकते। इन लोगों का इतिहास घोटालों का है। इनकी राजनीतिक का आधार लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना है। एक तरफ भाजपा की कल्याणकारी योजना होती है तो दूसरी ओर इनके करोड़ों के घोटाले होते हैं।

मोदी ने कहा-हमने ऑप्टिकल फाइबर, 5जी दिया, हमारे नाम पर डिजिटल इंडिया योजना है। इंडिया गठबंधन के नाम पर लाखों करोड़ का 2जी का घोटाला है। डीएमके उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी। यह सूची बहुत लंबी है और यही इंडिया गठबंधन की सच्चाई है। हमारे नाम पर उड़ान योजना है, इंडिया गठबंधन के नाम हेलिकॉप्टर घोटाला है। हमारी खेलो इंडिया और टॉप्स योजना से देश ने खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया, लेकिन उनके नाम पर सीडब्ल्यूजी घोटाले का दाग है।
विज्ञापन


डीएमके तमिलनाडु के विरासत की भी दुश्मन
पीएम ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु के भविष्य की ही दुश्मन नहीं है, बल्कि वह तमिलनाडु के अतीत की, उसकी विरासत की भी दुश्मन है। मैं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां आया था, मैंने यहां के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन किए लेकिन डीएमके ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने तक पर रोक लगाने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगानी पड़ी थी।

महिलाओं को धोखा देना व अपमान करना जानते हैं डीएमके और कांग्रेस
पीएम ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस के लोग केवल महिलाओं को धोखा देना तथा उनका अपमान करना जानते हैं। राज्य के लोग जानते हैं कि डीएमके के लोगों ने राज्य की पूर्व सीएम जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया था। ये लोग महिलाओं के नाम पर राजनीति करने की कोशिश करते हैं। डीएमके नेताओं ने महिला आरक्षण बिल लाने के हमारे कदम पर भी सवाल उठाए। डीएमके और कांग्रेस महिला विरोधी है और यही उसका असली चेहरा है।

केरल में भ्रष्ट, नाकाबिल सरकार माहौल बता रहा...खिलेगा कमल
पथनमथिट्टा (केरल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल की सरकार भ्रष्ट और नाकाबिल है। राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। यहां का माहौल बता रहा है कि इस बार केरल में कमल खिलने जा रहा है। केरल के लोग भी कह रहे हैं, अबकी बार 400 पार। पीएम मोदी ने केरल के पथनमथिट्टा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। वामदलों और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि केरल में भ्रष्ट और नाकाबिल वाम मोर्चा सरकार होने का बहुत बड़ा नुकसान राज्य के सभी लोगों को उठाना पड़ रहा है। राज्य में कानूनू-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। यहां तक चर्च के पादरी भी हिंसा के शिकार हो रहे हैं।

आस्था को कुचलने वाले हैं यूडीएफ और एलडीएफ
पीएम ने कहा कि केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुुड़ी है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं। केरल की संस्कृति शांति को बढ़ावा देती है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ राजनीतिक हिंसा में विश्वास करते हैं। एलडीएफ की पहचान सोना लूटने से है, यूडीएफ की पहचान सौर ऊर्जा लूट से है। इस लूट के खेल को रोकने के लिए मैं आज आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें