प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में पीएम बच्चों के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे। फिर एक रुपये के सिक्के से बच्चों से मस्ती करते दिखे।
बच्चों के साथ बिताए पल
पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि बच्चों के साथ बिताए कुछ यादगार पल।
पहली बार नहीं...