फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम ने स्वतंत्रता सेनानी मुथुरमलिंगा थेवरो को दी श्रद्धांजलि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के थे करीबी

Sun, 30 Oct 2022 03:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर का जन्म 30 अक्टूबर, 1908 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में हुआ था। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और आध्यात्मिक नेता थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर को उनकी 60 वीं गुरु पूजा और स्वतंत्रता सेनानी की 115 वीं जयंती के अवसर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट किया, मैं महान पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर को उनकी गुरु पूजा के अवसर पर नमन करता हूं। राष्ट्र उनके उत्कृष्ट योगदान को भी याद रखेगा। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक, सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीबी दूर करने के लिए प्रयास किए। पीएम ने कहा, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन


तमिलनाडु में हुआ था जन्म
पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर का जन्म 30 अक्टूबर, 1908 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में हुआ था। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और आध्यात्मिक नेता थे।मुकुलथोर समुदाय के बीच एक देवता के रूप में उनकी पूजा की जाती है। मुकुलथोर समुदाय के लोग अभी भी प्रसाद चढ़ाते हैं जैसा कि मंदिरों में देवताओं के लिए उनके जन्मदिन और गुरु पूजा समारोहों पर किया जाता है। थेवर कांग्रेस पार्टी के पूर्णकालिक सदस्य बन गए और 1927 में मद्रास में कांग्रेस के सत्र में एक स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया जब वह सिर्फ 19 वर्ष के थे। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के करीबी सहयोगी भी थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें