फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना, पूर्वी आर्थिक मंच में होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 03 Sep 2019 10:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी रूस के लिए रवाना होते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी पांच सितंबर को पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे साथ ही राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ भारत-रूस सालाना शीर्ष बैठक की भी अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने बुधवार से शुरू होने वाली अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने बयान में कहा, मैं अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से संबंधित क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के सभी आयामों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हूं। 

व्लादिवोस्तोक में मोदी 5वीं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी व्लादिवोस्तोक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 20 वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। मोदी और पुतिन देश के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का भी संयुक्त दौरा करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, मैं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले वैश्विक नेताओं के साथ बैठक तथा इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय उद्योगों एवं कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा के लिए भी उत्सुक हूं।  

उन्होंने कहा कि यह मंच रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में कारोबार व निवेश अवसरों के विकास पर जोर देने और इस क्षेत्र में भारत और रूस के बीच साझा लाभ के लिये सहयोग बढ़ाने का व्यापक अवसर प्रदान करता है । 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें