जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान हैमिल्टन मस्कादजा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के बाद वह अतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
36 साल के मस्कादजा ने 18 साल के करियर में 38 टेस्ट, 209 वन-डे और 62 टी-20 मैच खेले हैं। इनते नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। मस्कादजा ने साल 2001 में 17 साल 354 दिन की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह उस समय इतनी कम उम्र में टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने विंडीज के खिलाफ हरारे में 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
गौरतलब है कि आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पर हाल ही प्रतिबंध लगाया गया है और उसके साइड इफेक्ट्स दिखना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में टीम के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज हैमिल्टन मस्काद्जा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
मस्कादजा ने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 2223 रन बनाए हैं। वहीं, वन-डे में उनके नाम 5658 रन बनाए हैं। वन-डे में उन्होंने पांच शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 62 मैचों में 1529 रन बनाए हैं।