फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी की अपील, ना फैलाएं अफवाह और अंधविश्वास

Tue, 31 Mar 2020 07:59 AM IST
Rajeev Rai इंडिया डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं से कोरोना पर गलत सूचनाएं और अंधविश्वास दूर करने की अपील की है। पीएम ने कहा, 'आस्था के नाम पर लोगों के इकट्ठा होने की खबरें हैं। लोगों को समझाया जाए कि इस महामारी को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है।'

विज्ञापन


वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने कहा, गरीबों को जरूरी वस्तुएं पहुंचाने के लिए आपकी भूमिका अहम है। साथ ही भ्रांतियों को दूर करने में भी मदद करें। उन्होंने कहा, बड़े संकट के दौर में आप लोगों की मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा, सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास मानवीय दृष्टिकोण, पहुंच और सेवा की मानसिकता काम आ सकती हैं। इस दौरान संस्थाओं ने पीएम को इस संकट के दौर में उनके द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। इस बीच, पीएम ने 130 देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की। करीब 75 मिनट चली इस बातचीत में 21 दिन के देशव्यापी बंद पर बात की गई।

मोदी ने योग करते वीडियो किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने योगा करते हुए थ्रीडी एनिमेटिड वीडियो ट्विटर पर साझा किए। इसके जरिए उन्होंने बताया कि वह खुद को कैसे फिट रखते हैं। पीएम ने ट्वीट किया कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान किसी ने लॉकडाउन के दौरान मेरी फिटनेस रूटीन के बारे में सवाल किया था। यहां मैं योग के वीडियो साझा कर रहा हूं। उम्मीद है कि आप लोग भी रोज ऐसे ही योग करेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं कोई फिटनेस या मेडिकल एक्सपर्ट नहीं हूं। योग करना मेरी जिंदगी का हिस्सा है। कुछ योग आसनों से मुझे काफी लाभ भी हुआ। इसमें कुछ टिप्स आप लोगों को भी मदद करेंगी। पीएम के ये वीडियो वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय योगा डे के दौरान शूट हुए थे।
विज्ञापन




पलायन कर रहे बच्चे जहां हैं, वहीं रोके जाएं
राष्ट्रीय बाल आयोग ने छोटे बच्चों के साथ पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। राज्यों से कहा गया कि बच्चे जहां हैं, वहीं रोकें। एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, बच्चों के रहने, खाने-पीने और दूध उपलब्ध न होने की दिशा में हमसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए चाइल्ड लाइन 1098 और 1075 तथा टोल फ्री नंबर 01123978046 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें