फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Fri, 01 Jan 2021 08:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साल 2020 को औपचारिक तौर पर अलविदा करने के बाद अब 2021 का स्वागत किया जा चुका है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने आशा जताई है कि देश के नागरिक अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन



राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत और सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है। कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।



इसके आगे राष्ट्रपति ने लिखा कि आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले। मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के नागरिकों को ट्विटर के जरिए नए साल पर बधाई दी और लिखा कि आप सभी को खुशहाल 2021 की बधाई। आशा करते हैं कि ये साल आपके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, आनंद और उन्नति लेकर आए। 
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा कि इस साल आशा करते हैं कि उम्मीद और जन कल्याण की भावना प्रबल हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें