यात्रियों के लिए रेलवे ने नये साल का तोहफा दिया है। अब आप ऑनलाइन ट्रेन यात्रा टिकट की बुकिंग आसानी से यात्री करा सकेंगे। एक ही समय में पांच लाख लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकेंगे। 25 हजार टिकटों की बुकिंग प्रति मिनट होगी। बार-बार नाम और यात्रा विवरण भी टाइप करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसका फायदा तत्काल टिकट बुकिंग में मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से इस वेबसाइट को लॉन्च किया। शुक्रवार से सभी सुविधा यात्रियों को इस वेबसाइट से मिलेगी।
आईआरसीटीसी की अपग्रेडेड टिकटिंग वेबसाइट व मोबाइल एप को लांच कर दिया गया है। इस वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली पहले से अधिक बनाया गया है। ट्रेन टिकट के अलावा कई और सेवा भी बुक की जा सकेगी। अपग्रेडेड वेबसाइट पर अब वन क्लिक रिबुक सुविधा शुरू की गई है यानी यूजर अपने पसंदीदा जगह जहां अक्सर वह जाते है वहां की टिकट बुकिंग एक क्लिक में कर सकेंगे। एक क्लिक में रिफंड स्टेटस की जानकारी मिलेगी तो वेबसाइट यह भी बता देगा कि जिस ट्रेन में आप टिकट बुक कर रहे है और वह वेटिंग टिकट है तो कंफर्म होने की क्या संभावना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के तहत यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।
खास बात यह भी है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुक कराने के अलावा खाना, स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम, होटल, गंतव्य के लिए टैक्सी की भी बुकिंग यात्री करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: IRCTC New Website: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट, यहां जानें सबसे खास बदलाव के बारे में
एशिया में सबसे बड़ी ई-कॉमर्शियल वेबसाइट
आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप एशिया में सबसे बेहतर है। रेलवे ने दावा किया है कि यह वेबसाइट वल्र्ड क्लास की सुविधा से लैस करने के लिए नये फीचर जोड़े गए है। छह करोड़ यूजर इस वेबसाइट पर पंजीकृत है। सुविधाओं के लिए पूरा सूची को स्क्रॉल करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इस साइट पर पहले खाली बर्थ की सूची दिखाई जाएगी इसके बाद वेटिंग टिकट वाले ट्रेन की।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से वेबसाइट यह याद रखेगा कि आप अक्सर किस रूट पर यात्रा करने के लिए टिकट की बुकिंग करते है। वेबसाइट खोलते ही डिटेल सामने होगा। पेमेंट डिटेल की जानकारी पहले से ही तैयार कर सकते है जो तत्काल टिकटों की बुकिंग में सहायक होगा। कोविड काल में कुल टिकट का 83 प्रतिशत टिकट की बुकिंग इसी वेबसाइट पर हो रही है। टिकट बुकिंग के दौरान जानकारी भरने के लिए बार-बार क्लिक करने का झंझट खत्म होगा। नये वेबसाइट पर एक ही पेज पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एक साथ उपलब्ध होंगी और झट से यात्रा टिकट की बुकिंग होगी।