फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले पीएम मोदी- तंजानिया और भारत के रिश्ते हैं मजबूत

Sun, 10 Jul 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : @MEAIndia
विज्ञापन
अफ्रीकी देश तंजानिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि अफ्रीका के पूर्वी तट और तंजानिया दोनों के भारत के रिश्ते मजबूत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन के पास राष्ट्र को तैयार करने के लिए विकास और औद्योगीकरण का बेहतर विजन है। भारत के लिए ऐसा विजन मेरे सपना है। उन्होंने कहा कि 'हमारे आर्थिक रिश्तों का संपूर्ण क्षेत्र तेजी से और स्वस्थ्य रूप से बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि हमारा फोकस अब सहयोग के एजेंडे की ओर है।'

भारत और तंजानिया के संबंधों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम पानी के प्रोजेक्ट्स पर 17 शहरों में काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत तंजानिया को रियायत पर अतिरिक्त 500 मिलियन डॉलर देने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि 'जितना जल्दी संभव हो सकेगा मैं राष्ट्रपति जॉन का भारत में स्वागत करने को तत्पर हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हुए पांच समझौते

- फोटो : @MEAIndia
पीएम ने कहा कि तंजानिया में जन स्वास्थ्य में हमारे संबंधों का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हम तंजानिया सरकार की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के तहत दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति करने को तैयार हैं।

पीएम मोदी और तंजानिया राष्ट्रपति जॉन की उपस्थिति में भारत और तंजानिया के बीच 5 समझौते हुए। पहले समझौते के तहत जांजीबार वाटर सप्लाई सिस्टम के बदलाव और प्रगति के लिए 92 मिलियन डॉलर की मदद भारत की ओर से की जाएगी। भारत और तंजानिया की ओर से जल संसाधन के प्रबंधन और विकास पर एमओयू हस्ताक्षर किया गया।



@MEAIndia से साभार

साथ ही जांजीबार में  व्यावसायिक ट्रेनिंग सेंटर की  स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और तंजानिया के बीच  कूटनीतिक और आधिकारिक पास पोर्ट धारकों को वीजा छूट के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। भारत के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम और और  तंजानिया के  लघु उद्योग विकास संगठन के मध्य भी समझौता हुआ है।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें