फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: पीएम मोदी 30 को जाएंगे कोलकाता, मेट्रो का करेंगे उद्घाटन और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 28 Dec 2022 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने 24 को इस गलियारे के विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर वहां की यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस खंड पर छह स्टेशन- जोका, ठाकुरपुकुर, शेखरबाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को कोलकाता आ रहे हैं। इस दौरान वे कोलकाता पश्चिम बंगाल के लोगों को कई सौगात देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने कोलकाता आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री बंगाल व पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ऑनलाइन दक्षिण पश्चिम कोलकाता में बने बहुप्रतिक्षित जोका-तारातला मेट्रो गलियारे का भी उद्घाटन करेंगे। यह गलियारा हावड़ा स्टेशन से जोका- एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पललाइन) का विस्तार है। करीब 6.5 किलोमीटर लंबा यह गलियारा सितंबर के मध्य में ही बनकर तैयार हो गया था और रेलवे सुरक्षा आयुक्त की अनिवार्य मंजूरी नवंबर में मिली।

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने 24 को इस गलियारे के विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर वहां की यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस खंड पर छह स्टेशन- जोका, ठाकुरपुकुर, शेखरबाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला- बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे ने इस 6.5 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 2,477.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इधर, पीएम के दौरे के मद्देनजर यहां मेट्रो रेलवे और पूर्व रेलवे की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। हावड़ा स्टेशन पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें