फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही 3 बार गुल हुई बिजली, तो उन्हें याद आई पत्नी की बात

Fri, 20 May 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी और सरकार का गुणगान करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को उस वक्त क्षेप जाना पड़ा जब आधे घंटे के प्रेस कांफ्रेंस में तीन बार बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बिजली तभी गुल हुई जब वो देश में पावर सेक्टर की बात कर रहे थे। अपने कार्यक्रम में बिजली जाने पर गोयल को उनकी पत्नी की बात याद आ गई और वो कहने लगे कि उनकी पत्नी कहती है कि तुम्हारे प्रेस कांफ्रेंस में हमेशा एक बार बिजली जरूर जाती है। इसके पीछे क्या वजह है वो खुद नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें यह संदेश जरूर मिलता है कि अभी बहुत काम करना बाकी है। 

हालांकि गोयल ने कार्यक्रम में बिजली जाने के बाद भी अपना बोलना जारी रखा और कहा कि मोदी सरकार के दो सालों में 7779 गांवों में बिजली पहुंचाई गई जो पिछले तीन सालों से 37 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें