फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: ओडिशा की यात्रा पर आज आएंगी द्रौपदी मुर्मू, सीएम नवीन पटनायक से मांगेंगी समर्थन

Fri, 08 Jul 2022 03:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ आमने-सामने की बैठक होने की संभावना है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजद ने पहले ही ओडिशा की बेटी के लिए समर्थन का वादा किया था।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी। वहीं ओडिशा सरकार ने द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर राजकीय अतिथि के तौर पर व्यवहार करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि  उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे, राज्य के मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रोपदी मुर्मू को एक एस्कॉर्ट पायलट और एक निजी सुरक्षा अधिकारी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि उनके स्वागत, आवास, बोर्डिंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ आमने-सामने की बैठक होने की संभावना है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजद ने पहले ही ओडिशा की बेटी के लिए समर्थन का वादा किया था।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ बीजद नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का अनुरोध करने के लिए आदिवासी नेता और विधायक सीएस रजीन एक्का सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से भी मुलाकात की थी। हालांकि, एक्का ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा से अलग है।

इस बीच, बीजद के निष्कासित सदस्य और गोपालपुर विधायक प्रदीप पाणिग्रही ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मुर्मू ओडिशा की बेटी हैं और मुझे उनके लिए पूरा समर्थन है।

उद्धव ठाकरे पर मुर्मू के समर्थन का दबाव
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव बढ़ने लगा है। सांसद राहुल शेवाले के बाद अब पालघर के सांसद राजेंद्र गावित ने भी उद्धव को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने की अपील की है। पत्र में कहा, राजनीतिक विरोध दरकिनार कर देश में पहली बार आदिवासी महिला को  राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है, उसका समर्थन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें