फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सुबह 5.27 बजे हटा राष्ट्रपति शासन, फिर बन गई फडणवीस सरकार

Sat, 23 Nov 2019 07:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सुबह 5.27 बजे हटा राष्ट्रपति शासन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन में कहा गया कि महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी ने शनिवार की सुबह 5.27 बजे राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद सरकार बनाई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत से बचने के लिए अपने कार्य संचालन के नियम 12 को लागू किया।

विज्ञापन




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। उद्घोषणा पत्र में लिखा था कि संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अभ्यास में मैं, भारत का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेरे द्वारा जारी किए गए उद्घोषणा को निरस्त करता हूं। 

उद्घोषणा पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शनिवार सुबह 5.47 बजे अधिसूचना जारी की जिसने राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सुविधा प्रदान की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन को रद्द करने के लिए राष्ट्रपति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश की आवश्यकता होती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी इसलिए केंद्र सरकार ने अपने कार्य संचालन के नियम 12 को लागू किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें