राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली में 23 नवंबर से शुरू हो रहे राज्यपालों और उपराज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेशों, खासकर हाल ही में बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रशासनिक प्रमुखों के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा नीति आयोग के अधिकारी हिस्सा लेंगे।