फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदा मामले में निलंबित आईपीएस मिर्जा को सीबीआई की अदालत ने दी जमानत

Fri, 22 Nov 2019 03:19 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने नारदा स्टिंग मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को जमानत दे दी है। उनके वकील श्यामल घोष ने बताया कि मिर्जा ने अपने बेटे की बीमारी और 55 दिनों से हिरासत में रहने का हवाला देते हुए जमानत की याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत के जज अनुपम मुखर्जी ने इस शर्त पर उनको जमानत दी कि वे अदालत की अनुमति के बिना बंगाल से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने मिर्जा को सप्ताह में एक दिन जांच अधिकारियों से मुलाकात करने का भी निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

नारदा समूह के मैथ्यू सैमुएल ने जब स्टिंग ऑपरेशन किया था तब मिर्जा बर्दवान के पुलिस अधीक्षक थे। इस स्टिंग में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को काम कराने के एवज में पैसे लेते दिखाया गया था। उनके अलावा मिर्जा भी ऐसे लोगों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें