फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद ने सैन्य अस्पताल को दिया 20 लाख का अनुदान, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खरीदे जाएंगे उपकरण

Mon, 27 Jul 2020 02:12 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल युद्ध में बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल को 20 लाख रुपये का अनुदान दिया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि इस पैसे से कोरोना महामारी से लड़ने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। राष्ट्रपति के इस कदम से कोरोना सेनानियों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन


सेना के अस्पताल को यह अनुदान इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि राष्ट्रपति भवन में खर्चों में काफी कटौती की गई है। इस भावना से यह अनुदान दिया गया है ताकि कोविड-19 की लड़ाई के लिए ज्यादा धन मुहैया हो सके। राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में कर्मचारियों को खर्चों में कटौती करने के उपाय करने का पहले ही निर्देश दे दिया था। उन्होंने लिमोजिन कार खरीदने के प्रस्ताव को भी टाल दिया था, जो केवल खास मौके पर ही इस्तेमाल होती है। इस पैसे से अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को सर्जरी के दौरान संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें