राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के इकलौते फाइव स्टार मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग के नायक रहे मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया।
शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम साढ़े सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 98 वर्ष थी। बता दें कि, सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पढ़ें: अफसरों को चैलेंज देकर सिखाते थे युद्धकला के गुर
अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के इकलौते अफसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल के बराबर ओहदा दिया गया था। उन्हें फाइव स्टार रैंक दिया गया था। 2016 में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस का नाम अर्जन सिंह एयरबेस कर दिया गया था।
Delhi: President Ram Nath Kovind and Defence Minister Nirmala Sitharaman paid tribute to IAF Marshal #ArjanSingh pic.twitter.com/G64a0QEc1K
— ANI (@ANI) 17 September 2017
उनके 97वें जन्मदिन पर पानागढ़ को उनका नाम दिया गया। वह पहले जीवित सेनानायक थे, जिनके नाम पर किसी एयरबेस का नाम रखा गया है। भारतीय सेना के लिए मिसाल माने जाने वाले सिंह ने 1965 में सबसे युवा वायुसेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय उनकी आयु महज 44 वर्ष थी।